Stock Market: शेयर मार्केट में तेजी का मिला संकेत, निवेशकों को मुनाफा कमाने का मिला मौका
भारत
चेतना मंच
17 Aug 2022 04:01 PM
नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट (Stock Market) से मिले मजबूत संकेत मिलने के बाद भारतीय शेयर बाजार चौथी बार देखा जाए तो मुनाफे के साथ खुल गया था। कारोबारी सत्र की शुरआत में 30 अंक वाला सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर पहुंच गया था। बुधवार सुबह सेंसेक्स 95.84 अंक बढ़ने के बाद 59,938.05 के स्तर पर पहुंचकर खुल गया था। वहीं, निफ्टी में करीब 41 अंक की तेजी हो चुकी है और यह 17,868.15 पर पहुंच गया था।
शुरुआती कारोबार (Stock Market) में देखा जाए तो सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर हरे निशान पर पहुंचकर कारोबार हो रहा था। सबसे ज्यादा तेजी के साथ एक्सिस बैंक के शेयर में देखी जा रही है। इस तरफ निफ्टी के टॉप गेनर्स की सूची में देखा जाए तो NTPC, HERO MOTOCORP, GRASIM, EICHER MOTORS और BPCL रहे. वहीं, टॉप लूजर्स में HDFC, HDFC BANK, TCS, INFOSYS और HCL TECHNOLOGIES शामिल है।
अमेरिकी बाजार में तेजी का मिला संकेत
वहीं एक तरफ अमेरिकी बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार तीसरे दिन उछाल हो गई है। यूएस मार्केट चढ़कर चार महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है। डाओ जोंस 239 अंक बढ़ने के बाद 34,152 के स्तर पर बंद हो गया था। हालांकि नैस्डैक 25.50 अंक फिसल गया था। SGX निफ्टी हल्की तेजी करने के बाद 17870 के ऊपर ट्रेड हो रहा है। FIIs ने कैश में 1377 करोड़ रुपये की खरीदारी हो चुकी है।