इस हफ्ते कुछ कंपनियों को हुआ अधिक फायदा, शेयर बाजार में हुआ उतार-चढ़ाव
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:05 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:05 AM
शेयर मार्केट (SHARE MARKET) में 3 दिन से लगातार गिरावट हो रहा था। शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी हो गई है। बीएसई (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 767.00 अंक या (1.28%) चढ़कर 60,686.69 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी 229.15 अंक की उछाल पर बन्द हो गया। शेयर मार्केट में आने वाले समय में बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है। निवेशकों (INVESTORS) को इस हफ्ते थोड़ नुकसान के बाद काफी राहत मिली है। उनका मानना है कि जल्द ही शेयर बाजार में फायदा होगा।
इन कंपनियों को हुआ अधिक फायदा
टेक एम, हिंदल्को, विपरो, एचडीएफसी, एनफी, क्यूबिकल सर्विसेस, एलाइड डिजिटल सर्विसेज, इंफोटेक, गोल्कूंडा डाइमंड, सौम्या कंस्लटन्ट और कपिल राज फाइनेंस में अधिक मुनाफा (PROFIT) हुआ है। इन सभी कंपनियों के कारण कंपनियों में निवशकों को काफी समय के बाद लाभ देखने को मिला। उनका मानना है कि आने वाले समय में अधिक लाभ हो सकता है।
इस हफ्ते कुछ कंपनियों को हुआ नुकसान
नुकसान वाली कंपनियों (COMPANIES) की बात करें तो बजाज आटो, टाटा, हीरो मोटरकाॅप, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, भूम इंडस्ट्री, आटो पिन्स, एशियाना जैसी कंपनियों को अधिक नुकसान हुआ है। आने वाले समय में निवशकों का मानना है कि सुधार हो सकता है।
मार्केट में उछाल होने का लगाया गया है अनुमान
मार्केट में एक्सपर्ट (EXPERT) क मानना है कि अगला हफ्ता निफ्टी के लिए काफी अहम होने वाला है। आने वाले समय में अगर निफ्टी 18,100 के सत्र तक बना रहता है तो निफ्टी आसानी से 18,600 का आंकड़ा तक पहुंचने में कामयाब हो सकता है। निफ्टी को 18150-18200 रेंज में रेजिस्टेंस और 17950-1850 रेंज के बीच समर्थन रहेगा।