<span style="color: #4c83f5">Stock Market: </span>बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स में 143 अंक की हुई कमी
Stock Market
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:41 AM
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने मंगलवार सुबह ग्लोबल मार्केट के दबाव को लेकर कारोबार की शुरुआत तो गिरावट के साथ हुई थी लेकिन जल्द ही निवेशकों के भरोसे ने बाजार को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। सेंसेक्स लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़कर 62,700 के स्तर को भी पार कर गया है। पिछले सत्र में ही सेंसेक्स ने रिकॉर्ड बढ़त बना ली थी और अब 63 हजार की ओर बढ़ता जा रहा है।
आज सुबह सेंसेक्स 143 अंकों के नुकसान के साथ 62,362 पर खुला और कारोबार शुरू हुआ, जबकि निफ्टी 11 अंकों की गिरावट के साथ 18,552 पर खुला और ट्रेडिंग की शुरुआत होचुकी है। बाजार में शुरुआती नुकसान के बावजूद निवेशकों का सेंटिमेंट पॉजिटिव बना रहा और लगातार खरीदारी जल्द नुकसान की भरपाई हो गई। सुबह 9.32 बजे सेंसेक्स 199 अंकों की तेजी के साथ 62,704 पर ट्रेडिंग करने लगा, जबकि निफ्टी 62 अंक चढ़कर 18,624 पर पहुंच चुका है।
इन शेयरों ने दिलाई बढ़त
आज के कारोबार में निवेशकों ने Apollo Hospitals, Cipla, Hindalco Industries, Titan Company और Britannia Industries पर शुरुआत से ही फोकस बनाए रखा और लगातार निवेश से इन कंपनियों के शेयर टॉप गेनर की सूची में पहुंच गया है।दूसरी ओर, BPCL, SBI Life Insurance, HDFC, Maruti Suzuki जैसी कंपनियों के शेयरों में आज बिकवाली दिखी और ये स्टॉक टॉप लूजर की सूची में जा चुका है।
एशियाई बाजार भी लाल निशान पर
एशिया के ज्यादातर शेयर बाजार आज सुबह गिरावट पर खुले और लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज पर आज सुबह 0.44 फीसदी का नुकसान दिख रहा तो जापान के निक्केई पर 0.52 फीसदी का नुकसान हो गया है। हांगकांग का शेयर बाजार आज सुबह 1.57 फीसदी के नुकसान पर कारोबार कर रहा, जबकि ताइवान में 0.55 फीसदी की गिरावट हुई है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बाजार आज 0.26 फीसदी की बढ़त पर कारोबार हो रहा है।