Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स 298 अंक हुआ कम
Stock Market
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:09 PM
Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत आज भी लाल निशान के साथ हुई है। आज बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 281 अंकों के नुकसान करने के बाद 60628 के स्तर पर खुल गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18045 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत हो गई थी।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 298 अंकों की गिरावट के बाद 60611 के स्तर पर था तो निफ्टी 82 अंकों के नुकसान के साथ 18040 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में डॉक्टर रेड्डी, भारती एयरटेल, दिविस लैब, सिप्ला और सनफार्मा जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में हिन्डाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, हिन्दुस्तान यूनीलीवर शामिल हो गया है।
इस दौरान बीएसई में कुल 3629 कंपनियों के शेयरों में कारोबार जारी रहा था। जिनमें से 2075 में लिवाली जबकि 1407 में बिकवाली हुई वहीं 147 में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इसी तरह एनएसई की 19 कंपनियां रहे जबकि शेष 31 लाल निशान पर पहुंच गया था।
बीएसई में कमोडिटीज 0.20, सीडी 0.68, ऊर्जा 1.22, एफएमसीजी 0.16, इंडस्ट्रियल्स 0.05, यूटिलिटीज 1.18, ऑटो 0.70, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.57, तेल एवं गैस 1.26, पावर 1.15 और रियल्टी समूह में 0.59 प्रतिशत की तेजी रही जबकि वित्तीय सेवाएं 0.04, हेल्थकेयर 0.39, आईटी 0.16, दूरसंचार 0.34, बैंकिंग 0.13, कैपिटल गुड्स 0.27, धातु 0.47, टेक 0.31 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.32 प्रतिशत गिर चुके थे।