Stock Market: बाजार की गिरावट के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स 55,134 पर कर रहा कारोबार
Pic Source: AAJ Tak
भारत
RP Raghuvanshi
07 Jun 2022 04:07 PM
भारत
RP Raghuvanshi
07 Jun 2022 04:07 PM
मुंबई: आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी (Stock Market) दिन देखा जाए तो मंगलवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हो चुकी है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 302 अंकों के नुकसान के साथ 55373 के स्तर पर पहुंचने के बाद खुल गया था।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज के दिन के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। फिलहाल सेंसेक्स 540 अंक गिरने के बाद 55,134 पर कारोबार जारी है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Stock Market) 515 अंकों की गिरावट के साथ 55157 के स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़ बाकी 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बने हुए थे। वहीं निफ्टी भी 146 अंकों की गिरावट के साथ 16422 के स्तर पर पहुंच गया था।
निफ्टी और सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ खुल गया था। सेंसेक्स में एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड में बढ़त हो गई थी जबकि टाइटन, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और मारुति में गिरावट दिखाई दे रही थी।
निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट हो चुकी है। सबसे ज्यादा 1.39% की गिरावट रियल्टी में हो चुका है। इसके बार FMCG, IT और फार्मा में 1% की गिरावट हुई है। वहीं बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, मीडिया, मेटल और PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त हो गई है।
घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट हो गई और बीएसई सेंसेक्स 94 अंक टूटकर बंद हो गया था। इस सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल के दाम में तेजी से बाजार नुकसान में पहुंच गया था।