मुंबई: हफ्ते के पहल दिन ही यानी कि सोमवार को शेयर बाजार की बढ़त के बाद शुरुआत हुई। सेंसेक्स 60,099 पर और निफ्टी 17,867 अंक के साथ खुला। अभी की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) 204 पॉइंट बढ़ने के बाद 60263 पर और निफ्टी (Nifty) 80 पॉइंट बढ़त के बाद 17,975 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 शेयर्स बढ़त बनाने के बाद और 6 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इसमें पावरग्रिड, मारुति और कोटक बैंक (Kotak Bank) के शेयर्स में 2% से बढ़ोतरी के बाद कोराबार जारी है। वहीं टीसीएस में 6% से ज्यादी की गिरावट है।
बीएसई (BSE) पर 2,525 शेयर्स में कारोबार जारी है। इसमें 1,797 शेयर्स बढ़त बनाने के बाद और 615 शेयर्स लाल निशान यानी कि नुकसान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप (Market Cap) 266 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। पिछले हफ्ते की बात करें तो शुक्रवार को सेंसेक्स 381 पॉइंट यानी कि 0.64% की बढ़त के बाद 60,059 पर और निफ्टी 104 पॉइंट यानी 0.59% की तेजी आने के बाद 17,895 के स्तर पर पहुंचकर बंद हो गया था।
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार में काफी गिरावट हुई थी। डाओ जोंस 0.03% गिरने के बाद 34,746 पर बंद हो गया था। नैस्डैक 0.51% की कमजोरी करने के बाद 14,579 और S&P 500 0.19% गिरने के बाद 4,391 पर बंद हुआ।