Stock Market: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 389 अंक लुढ़का
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:35 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:35 AM
StocStock Market: वैश्विक बाजारों के मिलेजुले संकेतों को लेकर घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार की सुबह तेजी करने के बाद तो खुला लेकिन यह तेजी बाजार बंद होने के साथ बरकरार नहीं हो पाया। बाजार बंद होने को लेकर शेयर्स में गिरावट हो चुकी है। सेंसेक्स 389 अंक लुढ़क चुका है तो निफ्टी 112 अंक टूटकर बंद हो गया था। आईटी सेक्टर के शेयर्स में गिरावट देखी गई है। जबकि, फॉर्मा, एफएमसीजी और बैंकिंग सेक्टर्स के शेयर्स में मामूली उछाल देखा जा चुका है।
भारतीय शेयरों ने शुक्रवार को तेज शुरुआत के साथ लेकिन शाम को बाजार लुढ़क चुका है। शुक्रवार को BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 389.01 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 62,181.67 अंक पर बंद हो गया था। इसी तरह NSE निफ्टी 112 अंक यानी 0.61 फीसदी गिरावट के साथ 18,496.90 पर बंद हो गया था। बैंक निफ्टी में सुबह रिकॉर्ड उछाल देखा गया, लेकिन मार्केट बंद होने तक फिसल चुका है।
आईटी सेक्टर के शेयर्स हुए कम
शुक्रवार को बाजार खुलने के साथ ही तेजी पाने वाले आईटी सेक्टर्स के शेयर्स पर शाम होते-होते अमेरिकी बाजार में ग्राहक खर्च में मंदी की आशंकाओं का असर होता जा रहा है। जिसकी वजह से इस सेक्टर्स के शेयर्स में गिरावट दर्ज हो चुकी है। टेक महिंद्रा के शेयर्स 4 फीसदी टूटकर 37.40 रुपये घटकर 1,036.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हो गया है। इसी तरह इंफोसिस के शेयर्स 3 फीसदी लुढ़क गए और 49.95 रुपये टूटकर 1,570.20 रुपये प्रति शेयर पर पहुंचकर बंद हो गया था।
शुक्रवार को 30 शेयरों वाले देखा जाए तो संवेदी सूचकांक सेंसेक्स के 12 शेयर्स टॉप गेनर्स में पहुंच गया है। नेस्टले ने सर्वाधिक 2.30 फीसदी यानी 454.65 रुपये उछाल हासिल करते 20,260.00 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था। इसी तरह सनफार्मा 1.24 फीसदी की उछाल के साथ 993 रुपये प्रति शेयर कीमत के साथ बंद हो गया। इसके अलावा टाइटन के शेयर्स 1.20 फीसदी, आईटीसी शेयर्स 1.15 फीसदी, डॉक्टर रेड्डी के शेयर्स में 1 फीसदी की मजबूती दर्ज हो चुकी है। वहीं एचडीएफसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में भी मामूल उछाल हुई है।