शेयर बाजार उछाल पर हुआ बंद, सेंसेक्स 60,138.46 और निफ्टी 17,929.65 पर पहुंचा
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:38 AM
मुंबई: शेयर बाजार में बंद होने के समय बढ़त देखने को मिली है।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स (SENSEX) 831.53 अंक यानी 1.40 फीसदी की बढ़त होने के बाद 60,138.46 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (NIFTY) 258.00 अंक यानी 1.46 फीसदी की मजबूती के साथ 17,929.65 के स्तर पर बंद हो गया।
नवंबर के पहले और हफ्ते के पहले दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीबन 401 पॉइंट्स बढ़त के साथ 59,577 अंक पहुंचकर खुल गया था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 17,783 पर खुला।
बाजार में आज शानदार बढ़त देखी गई है। मेटल, पावर, कैपिटल गुड्स (CAPITAL GOODS),आयल एंड गैस (OIL & GAS), रियल्टी शेयरों में शानदार बढ़त होती नज़र आई। वहीं छोटे-मझोले शेयरों में भी शानदार बढ़त हुई। बीएसई (BSE) का मिड कैप इंडेक्स 1.79 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.13 फीसदी की बढ़त हुई।
शेयर मार्केट (SHARE MARKET) के दिग्गज निवेशक और बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला ने बताया कि वह मौजूदा वैल्यूएशन मार्केट पर नए आईपीओ में निवेश नहीं करने जा रहे हैं। राकेश झुनझुनवाला (RAKESH JHUNJHUNWAALA) ने कहा कि वह शेयर मार्केट में दस्तक देने जा रहे आईपीओ और उनकी भारी वैल्यूएशन को लेकर सोच रहे हैं।
मुनाफे वाले कंपनियों में इंडस्लैंड बैंक, एचसीएल, भारती एयरटेल और हिंडल्को ने जगह बनाई। वही एमएंडएम, बजाज और नेस्ले में नुकसान देखने को मिला है।