Stock Market: हरे निशान पर बन्द हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में हुई बढ़त
Stock Market Closing Bell
भारत
चेतना मंच
17 Oct 2022 10:15 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन बढ़त बनाने के बाद बन्द हो गया। बीएसई का सेंसेक्स 491.01 अंक यानी 0.85 फीसदी के उछाल करने के बाद 58,419.98 अंक के स्तर पर पहुंचकर बन्द हो गया था। वहीं इसी तरह निफ्टी भी 126.10 अंक यानी 0.73 फीसदी उछाल के बाद 17,311.80 अंक पर बढ़त बनाने के बाद कारोबार बन्द हुआ।
सेक्टोरल इंडिसेज मे फाइनेंशियल, ऑटो और पावर सेक्टर के शेयरों में लिवाली देखी गई है। वहीं, मेटल और रियलिटी स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव बनना शुरु हो गया है।
निफ्टी में इन शेयर्स को हुआ नुकसान
निफ्टी पर हिंडाल्को (Hindalco) के शेयर (Stock Market) सबसे ज्यादा 2.18 फीसदी की गिरावट (Stock Market) के बाद बन्द हो गया था। इसी तरह L&T के शेयर 1.42 फीसदी, JSW Steel के शेयर 1.30 फीसदी, एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर 0.72 फीसदी और ब्रिटानिया (Britannia) के शेयर 0.43 फीसदी की नुकसान के बाद बन्द हो गए थे।
इन शेयरों में हुई उछाल
दूसरी ओर, एसबीआई (SBI) के शेयर में सबसे अधिक 3.03 फीसदी के उछाल करने के बाद बन्द हो गया था। इनके अलावा बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv), एक्सिस बैंक (Axis Bank), एनटीपीसी (NTPC) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर बढ़त बनाकर बन्द हो गए थे। वहीं सेंसेक्स के शेयर्स में भी बढ़त हुई है।