Stock Market: लाल निशान पर बन्द हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 51 अंक लुढ़का
Stock Market
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:06 AM
मुंबई: सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार सपाट बंद हो गया था। BSE Sensex 51.10 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट करने के बाद 62,130.57 अंक के स्तर पर क्लोज होने जा रहा है। इसी तरह NSE Nifty शुक्रवार के मुकाबले महज 0.55 अंक चढ़ने के बाद 18,497.15 अंक के स्तर पर क्लोज हो गया था।
सेक्टोरल इंडिसेज की बात की जाए तो आईटी सेक्टर में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. दूसरी ओर, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस इंडिसेज में एक फीसदी तक का उछाल देखने को मिला. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडिसेज मामूली बढ़त के साथ बंद हो गया था।
निफ्टी पर बीपीसीएल (BPCL) के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.13 फीसदी का उछाल देखने को मिला. Divis Lab में 1.96 फीसदी, कोल इंडिया (Coal India) में 1.55 फीसदी, यूपीएल (UPL) में 1.41 फीसदी और नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 1.37 फीसदी का उछाल दर्ज हुई है।
इन शेयरों में दिखी टूट
निफ्टी पर एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.86 फीसदी की टूट देखने को मिली. इसके अलावा इन्फोसिस (Infosys) में 1.54 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 1.22 फीसदी, टाइटन (Titan) में 1.17 फीसदी और आयशर मोटर्स (Eicher Motors) में 1.14 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई है।
रुपया 27 पैसे हुआ कम
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 27 पैसे फिसलकर 82.54 के स्तर पर क्लोज हुआ था। इससे पिछले सत्र में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.27 के स्तर पर क्लोज हो गया था।