Stock Market: गिरावट के साथ बन्द हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 878 अंकों पर हुआ धड़ाम
भारत
चेतना मंच
15 Dec 2022 11:07 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बाजार बन्द हो गया है। BSE Sensex 878.88 अंक यानी 1.40 फीसदी लुढ़कने के बाद 61,799.03 अंक के स्तर पर बंद हो गया था। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 245.40 अंक यानी 1.32 फीसदी कम होने के बाद 18,414.90 अंक के स्तर पर बन्द हो गया था। सभी सेक्टोरल इंडिसेज लाल निशान पर पहुंचकर बन्द हो गया था। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखने को मिली है।
निफ्टी पर इन शेयर्स को हुआ नुकसान
निफ्टी (NSE Nifty) पर टेक महिंद्रा (Tech Mahidra) के शेयर 3.81 फीसदी तक लुढ़कने के बाद कम हो चुके हैं। इसके अलावा टाइटन (Titan) में 2.72 फीसदी, इन्फोसिस (Infosys) में 2.50 फीसदी, ग्रासिम (Grasim) में 2.35 फीसदी और आयशर मोटर्स (Eicher Motors) में 2.09 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।
इन शेयरों में तेजी का मिला संकेत
निफ्टी पर ब्रिटानिया (Britannia) के शेयरों में सबसे अधिक देखा जाए तो 1.14 फीसदी का उछाल होना शुरु हो गया है। हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में 0.79 फीसदी, एनटीपीसी (NTPC), एसबीआई लाइफ (SBI Life) और सन फार्मा (Sun Pharma) में 0.07 फीसदी की तेजी हो चुकी है।
रुपया में 31 फीसदी की हुई गिरावट
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया की बात करें तो 31 पैसे कमजोर होने के बाद 82.76 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर क्लोज हो गया था। इससे पिछले सत्र में यह 82.45 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं एक डाॅलर की कीमत 82.76 ₹ पर पहुंच गया था।