Stock Market: बढ़त के साथ क्लोज हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 203 अंक की लगाई छलांग
दृष्टिकोण
चेतना मंच
28 Oct 2022 10:40 PM
Stock Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के बाद बन्द हो गया था। BSE Sensex 203.01 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी करने के बाद 59,959.85 अंक के स्तर पर क्लोज हो गया था। NSE Nifty पर 58.55 अंक यानी 0.33 फीसदी की तेजी करने के साथ 17,795.50 अंक के स्तर पर कारोबार चल रहा था।
सेक्टोरल इंडिसेज को देखा जाए तो निफ्टी ऑटो (Nifty Auto) 1.63 फीसदी और निफ्टी एनर्जी (Nifty Energy) 1.39 फीसदी और निफ्टी इन्फ्रा 0.96 फीसदी के उछाल के बाद बन्द हो गया था। वहीं, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा और निफ्टी पीएसयू बैंक लाल निशान पर पहुंचकर बन्द हो गया था।
निफ्टी पर इन शेयरों में हुई बढ़त
NSE Nifty पर मारुति (Maruti) के शेयर 5.48 फीसदी के उछाल के साथ बन्द हो गया था। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospitals), एनटीपीसी (NTPC) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) के शेयर हरे निशान पर पहुंचकर क्लोज हुए थे।
गिरावट के साथ क्लोज हो गए ये स्टाॅक
निफ्टी पर टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर सबसे ज्यादा 2.52 फीसदी की गिरावट करने के बाद बन्द हो गया था। इसके अलावा टाटा स्टील (Tata Steel), ग्रासिम इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और Divis Labs के शेयर लाल निशान पर पहुंच गया था।
Sensex पर उछाल के बाद बन्द हो गया ये स्टाॅक
BSE Sensex पर मारुति के शेयर सबसे अधिक 4.95 फीसदी के उछाल पर बन्द हो गया था। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), एनटीपीसी (NTPC), पावरग्रिड (Powergrid), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra), बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv), टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टीसीएस, विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में बढ़त हुई है।
गिरावट के साथ बन्द हो गया ये शेयर्स
सेंसेक्स पर टाटा स्टील (Tata Steel), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), सन फार्मा (Sun Pharma), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एसबीआई (SBI), एक्सिस बैंक (Axis Bank), डॉक्टर रेड्डीज (Dr. Reddy's), इन्फोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCL Tech) और आईटीसी (ITC) के शेयर लाल निशान पर पहुंचकर बन्द हो गया था।