<span style="color: #4c83f5">Stock Market: </span>बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 184 अंको की हुई उछाल
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 12:44 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 12:44 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार (Indian Stock Market) में आज गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार बंद हो चुका है। बाजार बंद होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 184,84 अंकों की तेजी करने के बाद 63,284.19 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.50 अंकों की तेजी के साथ 18,800.85 अंकों पर पहुंचकर बंद हुआ है। बाजार की शुरुआत भी शानदार हुई थी और सेंसेक्स 258 अंकों की बढ़त के साथ 63,358 पर खुल गया था। निफ्टी में भी 18,800 के ऊपर कारोबार खुला था और दिन में इसने अपनी बढ़त बरकरार रख लिया है।
आज के कारोबार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक मजबूत हो गया है। मेटल इंडेक्स में 1.5 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में करीब 2 फीसदी तेजी हो चुकी है। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हो गया है। हालांकि ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स पर दबाव हो जाता है।
आज के टॉप गेनर्स
आज के कारोबार में हैवीवेट शेयरों में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिला है. सेंसेक्स 30 के 15 शेयर हरे निशान में बंद हो चुका है। टॉप गेनर्स में आज TATASTEEL, TCS, TECHM, WIPRO, INFY, HCLTECH, LT शामिल हैं तो ICICI बैंक, M&M, कोटक बैंक, HUL, Titan, मारुति में कमजोरी देखने को मिली है।
वेश्विक बाजार में हुई तेज़ी
बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज रैली देखने को मिल चुकी है। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 42 पैसे की मजबूती के साथ दो सप्ताह के उच्च स्तर 81.30 प्रति डॉलर पर बंद हो गया था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक0.27 प्रतिशत गिरकर 105.66 पर पहुंच गया।