<span style="color: #4c83f5">Stock Market: </span>हरे निशान के साथ बन्द हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 417 अंकों की हुई बढ़त
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:08 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार लगातार सातवें सत्र में बढ़त पर पहुंचकर बन्द हो गया है।, मेटल और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर लिवाली से BSE Sensex 417.81 अंक यानी 0.67 फीसदी चढ़कर 63,099.65 अंक के स्तर पर क्लोज हो गया है। सेंसेक्स पहली बार 63 अंक के ऊपर क्लोज हो गया था।
इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 140.30 अंक यानी 0.75 फीसदी चढ़ने के बाद 18,758.35 अंक के स्तर पर क्लोज हो गया था। दिन के कारोबार के दौरान Nifty50 ने बुधवार को पहली बार 18,800 अंक के स्तर को पार कर लिया था।
सेक्टोरल इंडिसेज की बात की जाए तो पीएसयू बैंक को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर्स हरे निशान के साथ क्लोज हो गया था। बीएसई मिडकैप इंडेक्स एक फीसदी चढ़कर तो स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की तेजी के साथ क्लोज हुआ था।
निफ्टी पर इन शेयरों ने दिखा दम
NSE Nifty पर बुधवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 4.05 फीसदी के उछाल के साथ क्लोज हो गया था। इसके साथ ही हिंडाल्को (Hindalco) के शेयर 3.19 फीसदी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के शेयर 2.55 फीसदी, एसबीआई लाइफ (SBI Life) के शेयर 2.44 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयर 2.18 फीसदी चढ़कर बंद हो गया था।
इन शेयरों में दिखी टूट
इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयर सबसे ज्यादा 1.07 फीसदी टूटकर बंद हुए. इसके अलावा एसबीआई (SBI), एचसीएल टेक (HCL Tech) और आईटीसी (ITC) के शेयर लाल निशान के साथ क्लोज हो गया था।