Share Market: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 126 अंकों की हुई बढ़त
Stock Market
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:35 AM
मुंबई: भारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो मंगलवार को बढ़त पर पहुंचकर बंद हो गया था। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 126.41 अंक यानी 0.21 फीसदी की तेजी करने के बाद 61,294.20 अंक के स्तर पर पहुंचकर बंद हो गया था इसी तरह NSE Nifty 35.10 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त करने के बाद 18,232.55 अंक के स्तर पर पहुंचकर क्लोज हो गया था।
निफ्टी में इन शेयर्स में हुई बढ़त
Nifty पर एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) के शेयरों में सबसे अधिक 4.54 फीसदी का उछाल हो चुकी है। इसी तरह एसबीआई लाइफ (SBI Life) में 2.22 फीसदी, एक्सिस बैंक (Axis Bank) में 2.21 फीसदी, टाइटन में 2.07 फीसदी और टीसीएस (TCS) में 1.55 फीसदी का उछाल देखा गया है।
ये स्टॉक में हुआ नुकसान
निफ्टी पर हिंडाल्को (Hindalco) में सबसे ज्यादा 1.70 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) में 1.01 फीसदी, ब्रिटानिया (Britannia) में 0.98 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) में 0.94 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance
Industries) में 0.78 फीसदी का नुकसान देखने को मिली है।
रुपया में हुई है गिरावट
अमेरिकी डॉलर की बात करें तो मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे कमजोर होने के बाद 82.89 के स्तर पर बंद हो गया था। इससे पिछले सत्र में यह 82.74 के स्तर पर पहुंचकर बंद हो गया।