Share Market: शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने लगाई छलांग, बढ़त से निवेशकों को मिली राहत
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jun 2022 04:30 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jun 2022 04:30 PM
मुंबई: शेयर बाजार (Share Market)की शुरुआत आज कमजोर हुई है। जून महीने के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज गुरुवार को बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 129 अंकों के नुकसान के साथ 52897 के स्तर पर खुल गया था। फिलहाल सेंसेक्स 55 अंक की बढ़त के बाद 53082 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज के दिन के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ की, लेकिन कमजोर शुरुआत के चंद मिनट बाद ही शेयर बाजार में दुबारा उछाल देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स (Share Market) 180 अंक ऊपर 53207 के स्तर पर पहुंच गया था, तो निफ्टी 15774 के स्तर पर खुलने के बाद 47 अंकों की बढ़त के साथ 15846 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में हिन्डाल्को, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर थे तो टॉप लूजर में सिप्ला, टाटा कंज्यूमर, महिंद्रा एंड महिंद्र, ओएनजीसी और एचडीएफस शामिल है।
बुधवार को कैसा रहा मार्केट का हाल
शेयर बाजारों में चार दिन से जारी तेजी का दौर बुधवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मुनाफावसूली से थम गया और मानक सूचकांक सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिर गया था। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 1,354 अंक और निफ्टी 436 अंक मजबूत हुआ था। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 20 शेयर घाटे में पहुंच गए।