Stock Market:शेयर बाजार की उछाल के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स ने 161अंक की लगाई छलांग
(Stock Market) Source: Business Today
भारत
चेतना मंच
15 Feb 2022 04:29 PM
मुंबई: शेयर बाजार (Stock Market) में हफ्ते के दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 161अंक बढ़ने के बाद 56,567 पर कारोबार जारी है। IT शेयर्स में अच्छी खासी बढ़त देखने को मिली है।
सेंसेक्स (Sensex) आज 326 पॉइंट्स बढ़कर 56,731 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 56,920 का ऊपरी और 56,628 का निचला स्तर बनाया था। इसके 30 शेयर्स में से 3 गिरावट करने के साथ और 27 बढ़त में पहुंच गए है। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में ICICI बैंक, डॉ. रेड्डी और पावरग्रिड शामिल है।
सेंसेक्स के बढ़त वाले शेयर स्टॉक (Stock Market) में बजाज फिनसर्व, विप्रो, एयरटेल, टेक महिंद्रा, TCS, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और HCL टेक 1-1% से ज्यादा ऊपर पहुंच गया है। इसी तरह से बजाज फाइनेंस, SBI, टाइटन, HDFC, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, टाटा स्टील और ITC में एक पर्सेंट तक की बढ़त हो चुकी है।
HDFC बैंक, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के भी शेयर बढ़त में पहुंच गए है। सेंसेक्स के 261 शेयर्स लोअर और 115 अपर सर्किट में पहुंच गया है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से 1,720 शेयर्स बढ़त में और 758 गिरावट में पहुंच चुका है।
मार्केट कैप 257 लाख करोड़
आज लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market Cap) 257.64 लाख करोड़ रुपए हो गया है जो कल 255.11 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया था। यानी इसमें करीबन 2 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हो गई है। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 106 पॉइंट्स ऊपर 16,960 पर कारोबार जारी है।
निफ्टी (Nifty) 16,933 पर खुला गया था और 16,896 का निचला तथा 16,998 का ऊपरी स्तर बना लिया था। इसके नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स तेजी में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 स्टॉक में से 43 बढ़त करने के बाद और 7 गिरावट में कारोबार जारी है।
गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में सिप्ला, आयशर मोटर्स, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और ICICI बैंक शामिल है। बढ़ने वालों में विप्रो, टेक महिंद्रा, टाइटन और बजाज फिनसर्व मौजूद है। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,747 पॉइंट्स (3%) टूटने के बाद 56,405 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 531 अंक (3.06%) गिरने के बाद 16,842 पर बंद हुआ। सोमवार को मार्केट कैप में 8.29 लाख करोड़ रुपए की कमी हो गई थी।