
इनके अलावा टाइटन, कोटक बैंक, HDFC बैंक, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, सनफार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, नेस्ले और डॉ. रेड्डी के शेयर 2% तक बढ़ने में कामयाब हुए हैं। सेंसेक्स के 87 शेयर्स अपर और 199 लोअर सर्किट में पहुंच गया है। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा का उतार-चढ़ाव नहीं हो सकता है।
निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स मिडकैप, नेक्स्ट 50, फाइनेंशियल और बैंक 2 से 3% से ज्यादा उछाल पर पहुंच गए हैं।निफ्टी 16,515 पर खुल गया था और 16,478 का निचला तथा 16,587 का ऊपरी स्तर बना लिया था इसके गिरने वाले में केवल ब्रिटानिया और सिप्ला शामिल है। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, UPL, अडाणी पोर्ट और टाटा स्टील सूची में मौजूद है। इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2700 पॉइंट (4.72%) गिरने के बाद 54,529 पर जबकि निफ्टी 815 पॉइंट (4.78%) टूटने के बाद16,247 पर बंद हो गया था। लिस्टेट कंपनियों का मार्केट कैप 242.28 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस गिरावट से निवेशकों के कल 13.4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया था।