Stock Market: बाजार को गिरावट से लगातार लगा रहा है झटका, धीमी शुरुआत के साथ सेंसेक्स 385 अंक लुढ़का
(Stock Market) Source; The Economic Times
भारत
चेतना मंच
28 Feb 2022 04:26 PM
मुंबई:शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत में गिरावट हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 385 पॉइंट्स गिरने के बाद 55,472 पर कारोबार जारी है। निवेशकों को 3.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
लिस्टेड कंपनियों (Stock Market) का मार्केट कैप शुक्रवार को 250.07 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था जो आज 246.50 लाख करोड़ रुपए पर बरकरार है। सेंसेक्स 529 पाइंट्स गिरने के बाद 55,329 पर खुल गया था। पहले घंटे की बात करें तो इसने यही ऊपरी और 55,073 का निचला स्तर बना लिया था। इसके 30 शेयर्स में से केवल 2 बढ़त पर और बाकी 28 गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं।
दो स्टाॅक में हो गई है तेजी
बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में टाटा स्टील (Tata Steel) और पावरग्रिड शामिल हो गया है। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक की बात करें तो एयरटेल, HDFC बैंक, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डी, मारुति, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा 2-2% शामिल हो हया है। एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, हिदुस्तान यूनिलीवर, HCL टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, HDFC, विप्रो, SBI, इंडसइंडबैंक, TCS 1-1% से अधिक नीचे हो चुके हैं।
इसके अलावा रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस और टाइटन में भी एक पर्सेंट से ज्यादा की कमी देखने को मिल रही है। सनफार्मा और ITC में मामूली गिरावट हो चुकी है। सेंसेक्स के 126 शेयर्स अपर और 253 लोअर सर्किट में पहुंच चुके हैं।
50 शेयर्स में हुई बढ़त
इसके 50 स्टॉक (Stock) की बात करें तो एक साल के अपर और 29 निचले स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में कुल लिस्टेड कंपनियों से 2,086 के शेयर कमी करने के बाद और 650 बढ़त में कारोबार जारी है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 214 अंक गिरने के बाद 16,443 पर कारोबार चल रहा है।
यह 16,481 पर खुला गया था और 16,356 का निचला स्तर पर पहुंच गया है 16,506 का ऊपरी स्तर बना लिया था। इसके चार प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (Nifty) नेक्स्ट 50, बैंक, मिड कैप और फाइनेंशियल नीचे कारोबार जारी है। निफ्टी के 50 में से केवल 5 स्टॉक बढ़त में और 44 गिरावट में पहुंच गए हैं।