Stock Market:शुरुआत में शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का
(Stock Market) Source; The Economic Times
भारत
चेतना मंच
02 Mar 2022 04:10 PM
नई दिल्ली:शेयर बाजार (Stock Market) में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 900 पॉइंट्स कम होने के बाद 55,326 पर पहुंच चुका है। इससे निवेशकों को डेढ़ लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
मार्केट कैप पहुंचा 251 लाख करोड़
लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market Cap) सोमवार को 252.36 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था, आज 251 लाख करोड़ रुपए हो गया है। बैंकिंग शेयर्स की जमकर पिटाई होती दिख रही है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर गिरावट करने के बाद और 2 बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। गिरने वाले शेयर्स में ICICI बैंक का शेयर 4% टूट चुका है जबकि HDFC बैंक 3% गिर चुका है।
SBI (Stock Market) का शेयर 2% कम हो गया है। एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और HDFC के स्टॉक 2-2% गिरावट में कारोबार चल रहा है। इसी तरह एशियन पेंट्स, मारुति के स्टॉक में 3-3% की गिरावट हो चुकी है। कोटक बैंक 2% नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा अल्ट्राटेक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एयरटेल और बजाज फिनसर्व भी नीचे हो गया है।
नेस्ले और सनफार्मा भी पहुंच गया नीचे
डॉ. रेड्डी, नेस्ले, सनफार्मा, टाइटन में मामूली गिरावट देखी गई है। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा स्टील सबसे ज्यादा 3% ऊपर हो चुका है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, विप्रो और लार्सन एंड टुब्रो की बात करें तो मामूली तेजी के साथ कारोबार जारी है।
सेंसेक्स के 116 शेयर अपर और 141 लोअर सर्किट में पहुंच गया है। इसके 36 स्टॉक एक साल के बढ़त और 17 निचले स्तर पर पहुंच गया है। कुल लिस्टेड कंपनियों में 1,483 के स्टॉक बढ़त के बाद और 1,107 के नीचे कारोबार जारी है ।
निफ्टी में हो गई है गिरावट
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 234 अंक कम होने के बाद 16,559 पर कारोबार जारी है। यह 16,593 पर खुला गया था और 16,547 का निचला तथा 16,671 का ऊपरी स्तर बना लिया था। इसका नेक्स्ट 50 इंडेक्स बढ़त करने के बाद जबकि मिडकैप, फाइनेंशियल और बैंकिंग गिरावट में पहुंच गए हैं।