Stock Market: उछाल के साथ बाजार ने की शुरुआत, सेंसेक्स ने 215 अंक की मारी छलांग
(Stock Market) Source:CNBC TV18
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:02 AM
मुंबई: शेयर बाजार (Stock Market) में सोमवार के दिन तेजी देखने को मिल रही है। बाजार की आज मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी आज भी बढ़त करने के बाद खुल गए हैं।
बीएसई का सेंसेक्स (Stock Market) सुबह सवा नौ बजे 166 अंकों की बढ़त करने के बाद 58030 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की बात करें तो आज 42 अंक उछाल करने के बाद 17329 पर कारोबार की शुरुआत हुई थी। फिलहास सेंसेक्स 215 अंक की बढ़त के साथ 57,648 पर कारोबार जारी है।
शुरुआती कारोबार (Sensex) की बात करें तो सेंसेक्स 155 अंकों के फायदे करने के साथ 58019 के स्तर पर पहुंच गया था। शुरुआती कारोबर में निफ्टी (Nifty) 50 के 47 स्टॉक्स हरे निशान पर बने हुए थे। निफ्टी 47 अंकों के बाद 17334 के स्तर पर कारोबार जारी था। सेंसेक्स में मारुति, इन्फोसिस, टाटा स्टील, विप्रो, टाइटन, टेक महिंद्रा, टीसीएस जैसे स्टॉक हरे निशान पर तो एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक लाल निशान पर पहुंच चुका है।
वैश्विक बाजारों में तेजी वाला रुख करने के साथ यहां भी जोरदार लिवाली से बीते सप्ताह को देखा जाए तो सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो चुकी है।
व्यापाक बाजार में तेजी का रुख करने के साथ सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के देखा जाए तो बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 2,72,184.67 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 54,904.27 करोड़ रुपये बढ़ने के बाद 16,77,447.33 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 27,557.93 करोड़ रुपये बढ़ने के साथ 13,59,475.36 करोड़ रुपये पर बना हुआ है।
वहीं इन्फोसिस (Infosys) का मूल्यांकन 13,501.05 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,79,948.32 करोड़ रुपये हो गया है। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची को लेकर बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम हो गया है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल शामिल है।