Stock Market: शानदार उछाल के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 182 अंक की हुई बढ़त
(Stock Market) Source: Zee Biz
भारत
RP Raghuvanshi
23 Mar 2022 04:03 PM
भारत
RP Raghuvanshi
23 Mar 2022 04:03 PM
नई दिल्ली। शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार के दिन काफी तेजी के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी में काफी बढ़त देखने को मिली है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स की बात करें तो ये 209.34 अंकों की बढ़त करने के बाद 58,198.64 के स्तर पर खुल गया था। वहीं निफ्टी ने आज कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई है।
फिलहाल सेंसेक्स (Stock Market) 182 अंकों की बढ़त के बाद 58,160 के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि,निफ्टी 92.25 (0.53%) अंकों की बढ़त करने के बाद 17,407.75 के स्तर पर पहुंच गया था।
बजाज फाइनेंस, SBI, HDFC, ICICI बैंकों में 1-1% की बढ़त देखी जा रही है। वहीं मारुति, भारतीय एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट हो चुकी है।
शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद सेसेक्स-निफ्टी में हुई मजबूती
घरेलू शेयर बाजार (Domestic Share Market) को देखा जाए तो मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबर गया है और एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हो गया था। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टीसीएस वाले शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती देखने को मिल चुकी है। तीस शेयरों पर आधारित होने वाला बीएसई सेंसेक्स 696.81 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की तेजी करने के बाद 57,989.30 पर बंद हो गया था ।
कारोबार के दौरान देखा जाए तो यह उछाल में 58,052.87 अंक तक पहुंच गया है और नीचे में 56,930.30 अंक तक जा चुका है। दिन में कारोबार करने के समय सेंसेक्स (Sensex) एक समय 760.38 अंक तक चढ़ गया था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल देखने को मिल रही है। उन्होंने सोमवार को 2,962.12 करोड़ रुपये मूल्य वाला शेयर बेच दिया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 197.90 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की बढ़त करने के बाद 17,315.50 अंक पर बंद हो गया था। सेंसेक्स के तीस शेयरों की बात करें तो टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस और पावर ग्रिड सबसे ज्यादा फायदे में रहे हैं। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी और सन फार्मा नुकसान में पहुंच चुके हैं।