Share Market: ग्लोबल मार्केट का बाजार पर पड़ा असर, सेंसेक्स ने 222 अंक उछाल के साथ की शुरुआत
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
29 Mar 2022 04:27 PM
नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव संकेतों से मंगलवार के दिन भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में भी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले और निवेशकों की खरीदारी से लगातार ऊंचाई पर बढ़त देखी गई है।
सुबह सेंसेक्स (Share Market) ने 222 अंकों की तेजी करने के बाद कारोबार की शुरुआत की और 57,815 पर खुल गया था। फिलहाल 123 उछाल के बाद सेंसेक्स में 57,717 पर कारोबार जारी है।
निफ्टी (NIFTY) ने भी 75 अकों की बढ़त के साथ मार्केट की ओपनिंग किया था और 17,297 पर खुलने के बाद ट्रेडिंग शुरू हो गया था। निवेशकों ने आज जमकर दांव लगाया और स्टॉक में निवेश कर रहे हैं। इससे सुबह 9.38 बजे की बात करे तो सेंसेक्स 262 अंकों की बढ़त के बाद 57,856 के स्तर पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी 82 अंक मजबूत होने के बाद 17,263 पर ट्रेडिंग हो रहा है।
किस सेक्टर में तेजी कहां हो रहा है नुकसान
आज के कारोबार में दो सेक्टर को छोड़कर सभी ग्रीन सिग्नल के साथ ट्रेडिंग कर रहे हैं। निवेशकों ने आज सिर्फ मेटल और तेल-गैस सेक्टर के स्टॉक्स से दूरी बनाया है,जबकि अन्य सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीद जारी है।
रियल्टी सेक्टर के स्टॉक में देखा जाए तो तो 1 फीसदी का उछाल देखी गई है। ऑटो सेक्टर में भी 0.80 फीसदी का उछाल हो चुकी है। बीएसई (BSE) के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी 0.55 फीसदी का उछाल हो रही है।
इन शेयरों पर लग रहा है दांव
निवेशकों ने आज सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो HDFC, Ultratech Cement, Asian Paints, Maruti, SBI, Bharti Airtel और PowerGrid पर जमकर दांव लगा दिया है और ये स्टॉक 1.5 फीसदी तक उछाल करने के बाद टॉप गेनर में पहुंच गए है। दूसरी ओर, निफ्टी पर भी SBI Life, HDFC Life, UPL और Tata Motors के शेयरों में तेजी हो रही है।
इन शेयरों से बना रहे दूरी
निवेशकों ने आज ऊर्जा कंपनियों के शेयरों की जमकर बिकवाली करते दिख रहे हैं। इससे शुरुआती कारोबार में ही Dr Reddy’s, Tata Steel, ITC, ONGC, Coal India और Hindalco के शेयरों में गिरावट हुई हैऔर ये स्टॉक टॉप लूजर बन चुके हैं।