Stock Market:बाजार की शुरुआत में बढ़त का मिला संकेत, सेंसेक्स ने 96 अंक की लगाई छलांग
(Stock Market) Source:CNBC TV18
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:16 PM
नई दिल्ली: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार (Stock Market) मामूली बढ़त के बाद खुल चुका है। सेंसेक्स 140 पॉइंट की बढ़त के साथ 58,824 पर कारोबार जारी है। वहीं एनएसई का निफ्टी 47 अंको की बढ़त करने के बाद 17,545 पर कारोबार जारी है। कल की तरह आज भी ऑटो और बैंक के शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स (Sensex) में एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, NTPC, ICICI बैंक के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं डॉ रेड्डी, रिलायंस, टाइटन, भारतीय एयरटेल के शेयर में गिरावट होना शुरु हो गई है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Stock Market) का सेंसेक्स की बात करें तो 96 पॉइंट की बढ़त हो जाने के बाद 58,779 पर खुल चुका है। वहीं NSE का निफ्टी भी 51 अंको की बढ़त केसाथ 17,519 पर खुल गया था।
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से देखा जाए तो फार्मा, रियलटी और PSU बैंक के इंडेक्स में गिरावट हो चुकी है, बाकी 8 में बढ़त हो चुकी है है। बैंक, ऑटो, फिन सर्विस, FMCG, IT, मीडिया, मेटल 1% से भी कम की बढ़त हुई है।
चार प्रमुख इंडेक्स में से नेक्स्ट 50 और मिडकैप में हुई बढ़त
निफ्टी (Nifty) के चार प्रमुख इंडेक्स की बात करें तो नेक्स्ट 50, मिडकैप में बढ़त जबकि फाइनेंशियल और बैंक गिरावट में पहुंच चुका है। इसके 50 में से केवल 30 शेयर तेजी में और बाकी 20 नीचे हो चुके हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा कंज्यूमर, JSW स्टील, HDFC लाइफ, ITC, HDFC, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक लाइफ शामिल हो चुका है।