Stock Market: शुरुआती कारोबार में बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 560 अंक लुढ़का
(Stock Market) Source: Zee Biz
भारत
चेतना मंच
22 Apr 2022 03:49 PM
मुंबई: शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत में सेंसेक्स 379 अंक की गिरावट के बाद 57,531 पर खुला था। पिछले दो दिन से तेज़ी करने के बाद आज गिरावट हुई है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बात करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 379.73 अंकों की गिरावट करने के बाद 57531 के स्तर पर खुल गया था।
फिलहाल सेंसेक्स 560 अंक की गिरावट के बाद 57,351 पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं, निफ्टी ने भी कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ कर दिया था।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Stock Market) 629 अंकों की बड़ी गिरावट करने के बाद 57282 के स्तर पर पहुंच गया था। जबकि, निफ्टी 189 अंकों के नुकसान करने के साथ 17203 पर कारोबार हो रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर एचसीएल टेक और एयरटेल को छोड़ सभी 28 स्टॉक्स लाल निशान में पहुंच गए थे।
ऐसा रहा गुरुवार का हाल
शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी हो रही थी और बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 874 अंक से अधिक चढ़कर बंद हो गया था। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के दौरान मानक सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने जा रहे रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी लि. में तेजी के साथ बाजार में मजबूती देखने को मिली है। सेंसेक्स 874.18 अंक यानी 1.53 प्रतिशत उछाल के बाद 57,911.68 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान यह एक समय 954.03 अंक तक चढ़ने में कामयाब हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 256.05 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की बढ़त करने के बाद 17,392.60 अंक पर बंद हुआ था।
दो दिन तेजी से निवेशकों की संपत्ति में 5.74 लाख करोड़ रुपये की हुई बढ़त
निफ्टी में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ओएनजीसी और कोल इंडिया टॉप गेनर बन चुके हैं, वहीं, टॉप लूजर में हिंडाल्को, बजाज ऑटो, एमएंडएम, एचडीएफसी और मारुति सुजुकी हैं. ICICI Bank, Bhansali Engineering Polymers और Indag Rubber के तिमाही रिजल्ट जल्द ही आने जा रहे हैं।