Stock Market:बजट से पहले बाजार में हुई उछाल, सेंसेक्स ने 631 अंक की मारी छलांग
(Stock Market) Source: Business Today
भारत
चेतना मंच
01 Feb 2022 05:06 PM
नई दिल्ली:बजट से पहले शेयर बाजार (Stock Market) में तेज़ी देखने को मिल रही है। मंगलवार को पहले कारोबारी घंटे में सेंसेक्स 850 और निफ्टी 200 से अधिक अंक की छलांग लगा दिया। फिलहाल सेंसेक्स 838 अंक की उछाल के बाद 58,852 पर कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) की शुरुआत ही 631 अंकों की बढ़त करने के बाद हो गई थी। इससे पहले मिनट में ही निवेशकों को 2.5 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो गया।
मार्केट कैप (Market Cap) 267 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। सोमवार को मार्केट कैप 264.45 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था, जो आज 267 लाख करोड़ रुपए के पार हो चुका है। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 230 पॉइंट्स से ज्यादा बढ़ने के बाद 17,573 पर कारोबार जारी है। इसके ज्यादातर शेयर बढ़त में कारोबार हो रहा है।
इन शेयर्स में हो गई है बढ़त
बढ़ने वाले प्रमुख शेयर (Stock Market) में ICICI बैंक, इंडसइंड बैंक, HDFC, इंफोसिस, सनफार्मा और कोटक बैंक शामिल है। इनके अलावा HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, HCL टेक, बजाज फाइनेंस भी बढ़त में कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, टाइटन, SBI और पावरग्रिड के स्टॉक में मामूली बढ़त हो गई है।
केवल दो स्टॉक पहुंचे गिरावट में
गिरने वाले दो स्टॉक में केवल डॉ. रेड्डी और ITC शामिल है। सेंसेक्स के 168 शेयर अपर सर्किट में और 183 लोअर सर्किट में पहुंच गए हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (Nse) का निफ्टी 17,529 पर खुल गया था। 17,578 इसका ऊपरी और 17,468 निचला स्तर बनाने में कामयाब हुआ। इसके 50 शेयर्स में से 44 बढ़त में और 6 गिरावट में पहुंच गए हैं। इसके मिडकैप, फाइनेंशियल, बैंकिंग और नेक्स्ट 50 इंडेक्स में अच्छी-खासी तेजी हो गई है। निफ्टी के गिरने वाले स्टॉक में भारत पेट्रोलियम, टाटा मोटर्स, इंडियन ऑयल, ONGC और पावरग्रिड शामिल है। निफ्टी के बढ़ने वाले शेयर्स में इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक, ब्रिटानिया और HDFC मौजूद है।