Stock Market: शेयर बाजार में दिखा यूक्रेन पर रूस के हमले का असर, सेंसेक्स में 1,814 अंक की हुई गिरावट
(Stock Market) Source: Business Today
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:06 PM
मुंबई:रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से शेयर बाजार (Stock Market) में भारी गिरावट हो रही है। पहले मिनट में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,700 पॉइंट्स गिरने के बाद 55,563 पर पहुंच गया था। बैंकिंग शेयर्स में जबरदस्त गिरावट हो गई है। निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपए का घाटा हो चुका है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 248.18 लाख करोड़ रुपए पहुंच चुका है, जो कल 255 लाख करोड़ रुपए हो गया था।
रूस ने यूक्रेन पर हमले की घोषणा कर दिया है। इस वजह से दुनिया के सभी शेयर बाजार (Stock Market) गिरावट में हो गया है। आज सेंसेक्स 1,814 अंक नीचे 55,416 पर खुला गया था। पहले घंटे में इसने 55,984 का ऊपरी और 55,375 का निचला स्तर बना लिया था। इसके सभी 30 शेयर्स गिरावट में पहुंच चुके हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक के शेयर्स 3-3% से अधिक टूट चुके हैं।
इसी तरह से टेक महिंद्रा, TCS, विप्रो, HCL टेक, HDFC, SBI, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, HDFC बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, डॉ. रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के स्टॉक 2 से 3% तक टूटकर कम हो चुके हैं। पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, टाइटन, नेस्ले, सनफार्मा और NTPC के शेयर एक-एक पर्सेंट की गिरावट हो चुकी हैं।
सेंसेक्स (Sensex) के 76 शेयर अपर सर्किट में और 578 लोअर सर्किट में पहुंच गए हैं। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से 2,378 शेयर्स गिरावट में और 270 शेयर्स बढ़त में पहुंच गए हैं। 35 शेयर्स एक साल के ऊपरी स्तर और 171 निचले स्तर पर कारोबार जारी है।
निफ्टी (Nifty) 476 अंक नीचे 16,586 पर कारोबार कर जारी है। यह 16,548 पर खुला था और 16,705 का ऊपरी और 16,546 का निचला स्तर बना लिया था। इसके सभी 50 शेयर्स नीचे हो गए हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, UPL, इंडसइंड बैंक और अडाणी पोर्ट शामिल हो गया है। इससे पहले बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 68 पॉइंट्स गिरकरन 57,232 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 29 अंक कम होने के बाद 17,063 पर बंद हुआ।