Stock Market Update: साल के आखरी दिन निवेशक हुए मालामाल, बढ़त में रहा शेयर बाजार
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
01 Jan 2022 04:44 PM
शेयर बाजार (Stock Market Update) में हफ्ते के आखरी दिन यानी कि शुक्रवार को तेजी हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 459 पॉइंट्स बढ़ोतरी के बाद 58,253 पर बन्द होने में कामयाब हुआ था। वहीं जानकारी के मुताबिक निवेशकों को लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
इस हफ्ते के दौरान शुरुआत में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। शेयर बाजार में गिरावट भी हुई थी। हफ्ते के आखिर में बाजार ने सुधार किया और साल के आखरी दिन निवेशकों को फायदा पहुंचाया है।
इन कंपनियों के शेयर्स में हुई बढ़त
शेयर बाजार (Share Market) में इस हफ्ते कई नामचीन कंपनियों के शेयर्स में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन कंपनियों के शेयर्स में टाइटन, एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, डॉ. रेड्डी, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, HCL टेक, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, अल्ट्राटेक, पावर ग्रिड , टेक महिंद्रा और कोटक बैंक शामिल है।
कुछ कंपनियों के शेयर्स में हुई भारी गिरावट
इस हफ्ते के दौरान कुछ कंपनियों के शेयर्स में गिरावट हुई है। जिसमें देश की मशहूर कंपनियां भी शामिल हैं। इसमें डॉ. रेड्डी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इंफोसिस, HDFC बैंक, टाटा स्टील, कोटक बैंक, एयरटेल, इंडसइंड बैंक, रिलायंस और मारुति शामिल है।
कुछ शेयर्स में हुई जबरदस्त रिकवरी
इस साल के आखरी दिन निवेशकों (Investors) को काफी मुनाफा है। निफ्टी के कुछ शेयर्स में अधिक उछाल हुई थी। इसमें हिंदाल्को, टाइटन कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट ने शानदार रिकवरी किया था। इससे निवेशकों की काफी उम्मीद बढ़ गई है। बाजार में काफी अच्छे संकेत मिले हैं।
इस साल स्मॉलकैप शेयर का रहा बोलबाला
ये 2021 साल की बात करें तो ब्रॉडर मार्केट का वर्ष माना गया है। इसमें निवेशकों को काफी अच्छी रिटर्न मिला है। ब्रॉडर मार्केट स्टॉक्स में दांव लगाने पर काफी जमकर फायदा हुआ है। इसमें टाटा, जिंदल स्टील लिमिटेड, बीएसई लीमिटेड, एचएफएसएल लीमिटेड और बालाजी एमाइन्स लीमिटेड भी सूची में शामिल है।