<span style="color: #4c83f5">Stock Market: </span>:लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, शुरुआत में निवेशकों को लगा झटका
Stock Market
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:13 PM
Stock Market: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) के पॉलिसी स्टेटमेंट से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने को लेकर बुधवार को शेयर बाजारों की शुरुआत सुस्त हो गई है। BSE Sensex पर सुबह 09:20 बजे 15.04 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट करने के बाद 62,611.32 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था। इसी तरह NSE Nifty पर 6.15 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 18,636.60 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था।
निफ्टी पर ये शेयर लुढ़के
NSE Nifty पर बुधवार को ओएनजीसी (ONGC) के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.26 फीसदी, एनटीपीसी (NTPC) में 1.08 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 0.99 फीसदी, टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 0.90 फीसदी और विप्रो में 0.69 फीसदी की टूट के साथ कारोबार हो गया था।
निफ्टी पर इन शेयरों में हुई तेज़ी
NSE Nifty पर बुधवार को लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.30 फीसदी, सिप्ला (Cipla), बीपीसीएल (BPCL), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिल रही थी।