Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में हुई गिरावट, सेंसेक्स 93 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
03 Jan 2023 03:57 PM
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह से ही ग्लोबल मार्केट का दबाव होना शुरू हुआ है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो दबाव ऐसा है कि सुबह नुकसान पर खुलने के बाद भी बाजार में तेजी होना शुरू हो गई है और न ही गिरावट का आंकड़ा बढ़ना शुरू हुआ था।
सेंसेक्स आज सुबह 93 अंकों की गिरावट करने के बाद 61,075 पर खुल गया था। जबकि निफ्टी 34 अंकों की बढ़त करने के बाद 18,163 पर खुला और ट्रेडिंग की शुरुआत होना शुरू हो गई थी। चीन सहित कई देशों में कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ने के बाद ज्यादातर शेयर बाजारों में गिरावट है। सुबह 9.43 बजे सेंसेक्स 38 अंक गिरकर 61,130 पर कारोबार जारी था। जबकि निफ्टी 8 अंकों की गिरावट करने के बाद 18,189 पर ट्रेडिंग कर रहा था।
BSE Sensex पर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में सबसे ज्यादा टूट देखा गया था। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), मारुति (Maruti), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरेटल, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, टाटा स्टील, इन्फोसिस, टीसीएस, बजाज फिनजर्व, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयरों में अधिक गिरावट हुई है।
इन शेयरों में हुई तेज़ी
दूसरी ओर, टाटा मोटर्स (Tata Motors), एक्सिस बैंक (Axis Bank), पावरग्रिड (Powergrid), एसबीआई (SBI), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), एनटीपीसी (NTPC), टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और विप्रो के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
एशियाई शेयर बाजारों में हुई गिरावट
चीन में कोरोनावायरस संक्रमण के तेजी से फैलने के चलते एशियाई शेयर बाजार लुढ़क चुका है। इसकी वजह ये है कि निवेशकों को लग रहा है कि वायरस के तेजी से फैलने की वजह के चलते दुनिया के सबसे बड़े मैन्यूफैक्चरिंग हब में से एक चीन में आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार में कमी होगी।