<span style="color: #4c83f5">Stock Market: </span>: बाजार ने गिरावट के साथ की शुरुआत, तीन अंकों की कमी पर खुल गया सेंसेक्स
Stock Market
भारत
RP Raghuvanshi
05 Dec 2022 04:12 PM
Stock Market हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार फ्लैट खुला। सेंसेक्स 3 अंकों की गिरावट के साथ 62865 के स्तर पर ओपन हुआ. निफ्टी 23 अंकों की तेजी के साथ 18719 के स्तर पर और बैंक निफ्टी 165 अंकों की तेजी के साथ 43269 के स्तर पर खुल।गया था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स में 150 अंकों से अधिक की गिरावट है और यह 62700 के स्तर पर है. निफ्टी 27 अंकों की गिरावट के साथ 18668 के स्तर पर पहुंच गया है। मेटल्स, PSU Bank और रियल्टी इंडेक्स में तेजी हुई है।
निफ्टी पर हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.04 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इसी तरह एसबीआई लाइफ (SBI Life), टीसीएस (TCS), एचडीएफसी (HDFC) और पावरग्रिड (Powergrid) के शेयरों में लाल निशान के साथ कारोबार जारी था।
निफ्टी पर सोमवार को हिंडाल्को (Hindalco), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), टाटा स्टील (Tata Steel) और यूपीएल (UPL) के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार जारी था।एशियाई शेयर बाजारों में हुई तेज़ी
चीन में कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील दिए जाने और तेल की कीमतों में तेजी के दौरान एशियाई शेयर बाजारों में सोमवार को उछाल देखी गई है। इसकी वजह ये है कि निवेशकों को इस बात की उम्मीद है कि पाबंदियों में ढील दिए जाने से वैश्विक स्तर पर वृद्धि के लिए परिदृश्य बेहतर हो जाता है।
SGX Nifty से पॉजिटीव शुरुआत के मिले थे संकेत
सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स में 44.5 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 18,869 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था।