Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में हुई गिरावट, सेंसेक्स 148 अंक लुढ़का
भारत
RP Raghuvanshi
24 Nov 2025 11:31 PM
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो दो सत्रों से जारी तेजी पर आज कमी होना शुरू हुई है और शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स-निफ्टी में नुकसान हुआ है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की आय करें तो असर आज दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखने को।मिल।रहा है। ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट से घरेलू निवेशकों का सेंटिमेंट भी प्रभावित हो चुका, जिससे वे मुनाफावसूली पर उतर चुके हैं।
सेंसेक्स आज सुबह 148 अंकों के नुकसान के साथ 62,530 पर खुला और कारोबार की शुरुआत हुई, जबकि निफ्टी 46 अंक टूटकर 18,614 पर खुला और ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. बाजार में शुरुआती गिरावट देख निवेशकों ने बिकवाली पर ज्यादा जोर दिया और लगातार मुनाफावसूली से सेंसेक्स-निफ्टी और गिरते चले गए. सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स 154 अंक टूटकर 62,224 पर आ गया, जबकि निफ्टी 73 अंकों के नुकसान के साथ 18,588 पर ट्रेडिंग कर रहा है।
बैंक निफ्टी 44 हजार के ऊपर कारोबार जारी हो गया ।वायदा कारोबार के वीकली एक्सपायरी के दिन आईआरसीटीसी के शेयरों में पांच प्रतिशत की कमजोरी हुई है। गुरुवार के कारोबारी सेशन में इंडसइंड बैंक, एसबीआई, सन फार्मा और NTPC जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL टेक्नोलॉजी के शेयरों में कमजोरी दिख रही है।