Stock Market: गिरावट के साथ बाजार की हुई शुरुआत, सेंसेक्स 229 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:48 AM
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो पिछले सप्ताह जारी गिरावट के सिलसिले को आज टूट चुका है और नुकसान पर खुलने के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त हासिल किया है। निवेशकों को लेकर आज शुरुआत में ग्लोबल मार्केट का दबाव देखने को मिला है और मुनाफावसूली की वजह से ट्रेडिंग की शुरुआत नुकसान के बाद होना शुरू हो गई। लेकिन जल्द ही उनका सेंटिमेंट बदला और खरीदारी शुरू हो गई है।
सेंसेक्स आज सुबह 229 अंक गिरने के बाद 59,102 पर खुला और कारोबार शुरू कर दिया था जबकि निफ्टी 62 अंक टूटकर 17,542 पर खुल गया था और ट्रेडिंग के साथ शुरुआत हुई थी। निवेशकों पर शुरू में तो ग्लोबल मार्केट में चल रही गिरावट का प्रभाव देखा गया था लेकिन जल्द उन पर बजट की संभावनाओं का असर देखा गया। और घरेलू निवेशक खरीदारी की ओर लौट चुका है। लगातार निवेश से सुबह 9.32 बजे सेंसेक्स 98 अंक चढ़कर 59,429 पर पहुंच गया था जबकि निफ्टी 30 अंकों की तेजी के साथ 17,631 पर कारोबार हो रहा था।
टॉप लूजर और गेनर कौन
निवेशकों ने आज कारोबार की शुरुआत से ही Axis Bank, ICICI Bank, Larsen and Toubro, HUL और Reliance Industries जैसी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई थी और लगातार मुनाफावसूली की वजह से ये स्टॉक्स टॉप लूजर की श्रेणी में आ गए. दूसरी ओर, Adani Enterprises, Adani Ports, Bajaj Finance, NTPC और Bajaj Finserv जैसी कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही और लगातार निवेश से ये स्टॉक्स टॉप गेनर हो चुके हैं।