Stock Market: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 114 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
06 Apr 2023 04:30 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट हुई है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर सुबह 09:16 बजे 114.33 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 59,574.98 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था। इसी तरह NSE Nifty पर 32.20 अंक यानी 0.18 फीसदी की टूट के साथ 17,524.85 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। शुरुआती कारोबार में DMart की पैरेंट कंपनी Avenue Supermarts एवं Cyient के शेयरों में 2-2 फीसदी की टूट के साथ कारोबार जारी था।
Pune : रिश्तेदार ने महिला व उसके दो मासूमों को क्यों मारा, जानिये दिल दहला देने वाली कहानी
BSE Sensex पर गुरुवार को टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में सबसे ज्यादा (Stock Market) 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार जारी थे। इसी तरह बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), एचसीएल टेक (HCL Tech), एशियन पेंट्स (Asian Paints), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), इन्फोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), टाटा मोटर्स (Tata Motors), बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv), टाइटन (Titan), टाटा स्टील (Tata Steel), एचडीएफसी और नेस्ले इंडिया में लाल निशान के साथ कारोबार कर रहा था।
इन शेयरों में देखने को मिली तेज़ी
सेंसेक्स पर पावरग्रिड (Powergrid), लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro), सन फार्मा (Sun Pharma), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), आईटीसी (ITC), एसबीआई (SBI) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयरों में उछाल के साथ कारोबार जारी था।