Stock Market:शेयर बाजार में गिरावट से लगा झटका, निवेशकों को हुआ नुकसान
Stock Market: Business started with green mark, investors benefited from rise in Sensex
भारत
चेतना मंच
25 Apr 2023 04:31 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती कारोबार मे फ्लैट हो गई थी. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर सुबह 09:17 बजे 20.97 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के बाद 60,035.13 अंक के स्तर पर कारोबार (Stock Market) जारी था. इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 8.95 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट करते ही 17,734.45 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग होना शुरू हो गया। शुरुआती कारोबार में Ipca Labs के शेयर में छह फीसदी तक की गिरावट हुई है।
सेंसेक्स पर इन शेयरों में तेजी
Sensex पर शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक के शेयर (IndusInd Bank Share Price) में अधिक बढ़त देखने को मिली है। इस तरह मारुति के शेयर (Maruti Suzuki Share Price) में 0.68 फीसदी, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 0.48 फीसदी, बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv) में 0.40 फीसदी, एसबीआई (SBI) में 0.38 फीसदी, एक्सिस बैंक (Axis Bank) में 0.35 फीसदी और टाटा स्टील (Tata Steel) में 0.28 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार जारी था।
Noida News : श्रीजी गौसदन में विराजमान होंगे भगवान शिव
इनक अलावा टाटा स्टील (Tata Steel), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), सन फार्मा और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर में उछाल हुई थी।
इन शेयरों में दिखी टूट
सेंसेक्स पर टेक महिंद्रा में 0.53 फीसदी का नुकसान हुआ है। इसी तरह हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, टीसीएस, आईटीसी, टाइटन और एशियन पेंट्स में लाल निशान पर कारोबार जारी था।