Stock Market: शेयर मार्केट में हुई बढ़त, सेंसेक्स ने शुरुआत में लगाई छलांग
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:53 PM
Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजारों में कई दिनों से बात करें तो लगातार बिकवाली के बाद रिकवरी हुई है। इससे बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त का रुख देखने को मिला। सुबह 9:16 बजे BSE Sensex पर 240.52 अंक यानी 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 61,942.81 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 70.85 अंक यानी 0.39 फीसदी के उछाल के साथ 18,456.15 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी।
निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में Apollo Hospitals के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.11 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा था। इसके अलावा एचसीएल टेक, यूपीएल, एचडीएफसी लाइफ और हिंडाल्को के शेयरों में भी सबसे ज्यादा बढ़त के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।
इन शेयरों में दिखी गिरावट
Nifty पर डॉक्टर रेड्डीज (Dr. Reddy's), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और L&T के शेयरों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था।
SGX Nifty से मिल रहे थे ये संकेत
सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स में 39.5 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 18,465.5 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा थ। इससे संकेत मिलने लगे थे कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत पॉजिटीव रहने वाली है।