Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत, सेंसेक्स ने लगाई 5 अंक की छलांग
Stock Market: Business started with green mark, investors benefited from rise in Sensex
भारत
चेतना मंच
07 Feb 2023 04:15 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत में मंगलवार को सपाट देखने को मिली हैं। BSE Sensex पर सुबह 09:17 बजे 1.92 अंक की तेजी करने के बाद 60,508.82 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था। सेंसेक्स आज सुबह 5 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 60,511 पर खुला और ट्रेडिंग शुरू हुई। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 1.30 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 17,763.30 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग होना शुरू हो गया था। सेंसेक्स पर टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर में सबसे अधिक 3.15 फीसदी की टूट के साथ कारोबार जारी था।
Sensex पर आईटीसी (ITC) के शेयर में सबसे ज्यादा 1.43 फीसदी की टूट के साथ कारोबार हो रहा था. इसी तरह सन फार्मा (Sun Pharma), टाइटन (Titan), मारुति (Maruti), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), विप्रो (Wipro), एसबीआई (SBI), पावरग्रिड (Powergrid) और ICICI Bank के शेयरों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था।
इन शेयरों में दिखी तेजी
सेंसेक्स पर IndusInd Bank के शेयर में सबसे अधिक 0.89 फीसदी के उछाल (Stock Market) के साथ कारोबार जारी था। इसी तरह बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cements), M&M, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा था।
अडानी ग्रुप के शेयरों का ऐसा रहा हाल
मंगलवार को अडानी ग्रुप के कई शेयरों में उछाल हुई है अडानी विल्मर (Adani Wilmar) में 3.25 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार जारी था। तिमाही नतीजों के बाद अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में पांच फीसदी का अपर सर्किट लग गया था। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में भी 3.77 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार जारी था। अडानी एंटरप्राइजेज में 4.47 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार जारी था।