Stock Market: शेयर बाजार में बढ़त के साथ हुई रौनक, सेंसेक्स ने 332 अंक की लगाई छलांग
भारत
चेतना मंच
03 Mar 2023 03:53 PM
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान जोरदार वापसी किया है और पिछले सत्र वाली गिरावट से भरपाई हुई है । सेंसेक्स ने शुक्रवार सुबह शुरुआत के दौरान 400 अंकों से ज्यादा की बढ़त बनाने में कामयाब रहा है। बाजार में तेजी के बीच 5 ऐसे शेयर मौजूद रहे जिन पर दांव लगाने वाले आज मालामाल होने जा रहे हैं। इससे पहले बाजार को लगातार 8 सत्रों में गिरावट देखने को मिली थी और बुधवार को बढ़त बनाई, लेकिन पिछले सत्र में फिर गिरावट होना शुरू हो गाई थी।
Stock Market:
Sensex आज सुबह देखा जाए तो 332 अंकों की तेजी के साथ 59,241 पर खुल गया था और कारोबार शुरू हो गया था।, जबकि निफ्टी 129 अंकों की तेजी करने के बाद 17,451 पर खुला और ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। निवेशकों में आज शुरू से ग्लोबल ट्रेंड देखा गया था।र उनके पॉजिटिव सेंटिमेंट का फायदा बाजार को मिल गया था। घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी से सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स 468 अंक चढ़ने के बाद 59,377 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 156 अंकों के उछाल के साथ 17,478 पर कारोबार हो रहा था।
आज के टॉप 5 शेयर के बारे में जानें
वैसे तो चढ़ते बाजार में कई शेयरों ने बढ़त बनाना शुरू किया है, लेकिन टॉप 5 शेयरों को देखा जाऊं तो Adani Enterprises, Adani Ports, SBI, Tata Steel और L&T जैसी कंपनियों के शेयरों में काफी खरीदारी हुई थी। और ये स्टॉक्स टॉप गेनर की सूची में पहुंच गया है। दूसरी ओर, Dr Reddy’s Laboratories, Sun Pharma, HDFC Life और ICICI Bank जैसी कंपनियों के शेयरों में जमकर बिकवाली हुई जिससे ये स्टॉक टॉप लूजर हो गया है
इन शेयरों में देखने को मिली गिरावट
दूसरी ओर, डॉक्टर रेड्डीज (Dr. Reddy's), सन फार्मा (Sun Pharma), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), सन फार्मा (Sun Pharma) और एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) में लाल निशान पर कारोबार जारी था।