Stock Market: शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरू हुआ कारोबार, सेंसेक्स में 119 अंक की हुई उछाल
भारत
चेतना मंच
09 Mar 2023 03:59 PM
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) ने गुरुवार सुबह ट्रेडिंग की शुरुआत तो बढ़ोतरी के साथ हुई। लेकिन जल्द ही निवेशकों पर बिकवाली देखने को मिली हैं। घरेलू निवेशकों में मार्केट का दबाव देखा जा रहा है। इससे पिछले सत्र के दौरान बाजार ममूली बढ़त पर बंद हुआ।
सेंसेक्स (Sensex) आज सुबह 119 अंकों की तेजी करने के बाद 60,467 पर खुलकर शुरुआत हुई। निफ्टी भी 18 अंकों की बढ़त बनाने के बाद 17,772 पर खुला और ट्रेडिंग हो रहा था।
Stock Market) के शुरुआती में बढ़त हुई थी।, लेकिन जल्द ही निवेशकों पर ग्लोबल मार्केट का दबाव बढ़ रहा था। और उन्होंने मुनाफावसूली शुरू किया था। लगातार बिकवाली से सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 131 अंक टूटकर 60,217 पर ट्रेडिंग होना शुरू हुआ था। वहीं, निफ्टी 35 अंकों के नुकसान के साथ 17,720 पर पहुंच चुका हैं।
मेटल सेक्टर की चमक बढ़ी
Tata और JSW जैसी कंपनियों की बढ़त की वजह से मेटल सेक्टर में तेजी देखने को मिली है यह इंडेक्स करीब 1 फीसदी उछाल पर ट्रेडिंग हो रहा हैं। दूसरी ओर, आईटी, ऑटो और एमएफसीजी जैसे इंडेक्स में गिरावट हुई है ।बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप पर भी आज 0.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। लेकिन दोनों ही एक्सचेंज फिलहाल नुकसान पर कारोबार जारी है।
आज के टॉप 5 शेयर
मार्केट में गिरावट के साथ Hindalco Industries, Tata Steel, JSW Steel, Bharti Airtel और Divis Labs जैसी कंपनियों पर जमकर दांव लगाना शुरू किया और ये स्टॉक टॉप गेनर की सूची में पहुंच गया था। दूसरी ओर, Reliance Industries, TCS, SBI Life Insurance, ICICI Bank और Bajaj Finserv जैसी कंपनियों के स्टॉक में लगातार बिकवाली देखने को मिली हैं।