Stock Market : हरे निशान के साथ शुरू हुआ कारोबार, सेंसेक्स में बढ़त से निवेशकों को हुआ फायदा
Stock Market: Business started with green mark, investors benefited from rise in Sensex
भारत
चेतना मंच
13 Mar 2023 04:15 PM
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की सोमवार को शुरुआत तेजी के साथ हो गई है। बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर पहुंचकर खुल गया। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 341.51 अंक की तेजी करने के बाद 59,476.43 अंक और निफ्टी 104.40 अंक की बढ़त के साथ 17,518.50 अंक पर कारोबार जारी ही गया था।
सुबह 9:27 बजे तक एनएसई (Stock Market) के साथ 1010 शेयर तेजी के साथ, जबकि 804 शेयर गिरावट करने के बाद कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के आईटी, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा गया है। केवल मीडिया और ऑटो इंडेक्स पर दबाव हो गया है।
Sensex में टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्र बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, एसबीआई, रिलायंस, विप्रो, एचयूएल, एक्सिस बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, नेस्ले में खरीदारी देखी गई है। वहीं, इन्फोसिस, टाइटन, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक गिरावट के साथ खुल गया है।