Stock Market: शेयर बाजार में बढ़त के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स में 315 अंक की हुई उछाल
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:04 AM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार की शुरुआती कारोबार में 0.50 फीसदी से अधिक तेज़ी हुई है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 315.68 अंक यानी 0.52 फीसदी के उछाल करने के बाद 60,882.10 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में 92.45 अंक यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 18,107.05 अंक के स्तर पर ट्रेंडिंग हो गया था।
इन शेयरों में दिखा उछाल NSE Nifty में टाटा मोटर्स (Tata Motors) में सबसे अधिक 2.60 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार जारी था। इसी तरह हिंडाल्को (Hindalco), ओएनजीसी (ONGC), पावरग्रिड (Powergrid) और टाटा स्टील (TATA Steel) के शेयरो में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।
इन शेयरों में दिखी टूटनिफ्टी पर सिप्ला (Cipla), डॉक्टर रेड्डीज (Dr. Reddy's) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में टूट देखी गई है।
सेंसेक्स पर इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजीBSE Sensex पर टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी हुई है। इसके अलावा पावरग्रिड, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भी उछाल हुई है। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 शेयरों में हरे निशान के साथ कारोबार जारी था।
किस सेक्टर ने बनाई बढ़त
आज के कारोबार को अगर सेक्टरवार देखें तो सभी इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार हो रहा है। निफ्टी मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंक में आज 1 फीसदी की तेजी दिख रही है. इसके अलावा निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप पर भी आज 1 फीसदी का उछाल हुआ है।
एशियाई बाजारों में हुई तेज़ी
एशिया के ज्यादातर शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुले और बढ़त के साथ ट्रेडिंग हो रहा है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज पर 0.29 फीसदी की बढ़त है तो जापान का निक्केई 0.52 फीसदी की तेजी पर कारोबार जारी था।