Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में बढ़ी रौनक, सेंसेक्स ने 286 अंकों की लगाई छलांग
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 08:18 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बढ़त करने के बाद खुल गया था। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) पर 286.85 अंक यानी 0.49 फीसदी की तेज़ी करने के बाद 58,361.53 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था। इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 83.85 अंक यानी 0.49 फीसदी की तेजी कर 17,191.35 अंक के स्तर पर कारोबार जारी थे। निफ्टी पर एसबीआई लाइफ (SBI Life) में सबसे ज्यादा 1.91 फीसदी की तेजी हो रही थी।
UP News : सपा विधायक शाहिद मंजूर के मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
बीएसई (Stock Market) सेंसेक्स पर एचसीएल टेक (HCL Tech) में सबसे ज्यादा 1.93 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार जारी थे। इसी तरह लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro), टीसीएस (TCS), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 1.02 फीसदी का उछाल देखी गई थी। इनके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra), इन्फोसिस (Infosy), विप्रो (Wipro), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और मारुति (Maruti) में तेजी हुई थी।
इनके अलावा भारती एयरटेल (Bharti Airtel), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), टाटा स्टील (Tata Steel), एसबीआई (SBI), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), एक्सिस बैंक (Axis Bank), सन फार्मा (Sun Pharma), एचडीएफसी (HDFC), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में उछाल के साथ कारोबार हो रहा था।