Stock Market: शेयर बाजार में खुलते ही बढ़ी तेजी, सेंसेक्स में 150 अंकों की हुई उछाल
भारत
RP Raghuvanshi
28 Mar 2023 10:23 AM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Mar 2023 10:23 AM
Stock Market: मंगलवार को शेयर बाजार के कामकाज की शुरुआत तेजी के साथ पहुंच गया है। प्री ओपन मार्केट में शेयर बाजार में तेजी दर्ज होना शुरु हो गई थी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 150 अंक की तेजी करने के बाद कामकाज कर रहा था जबकि निफ्टी (Nifty) 17000 के लेवल को पार हो चुका था।
स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 पिछले 10 मार्च के लेवल के ऊपर कारोबार हो रहा है। इसी दिन सिलीकान वैली बैंक दिवालिया होना शुरु हो गया था। यूरोपीय बैंक के शेयरों में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मंगलवार के कारोबार में रूपया डॉलर की तुलना में 15 पैसे की मजबूती पर खुला गया था।
UP News : 7 साल पहले की थी नाबालिग की जिंदगी खराब, अब जेल में कटेगी जिंदगी
शुरूआती कारोबार (Stock Market) में रूपया 82.16 रुपए के लेवल पर ट्रेड होना शुरु हो गया था। अगर मंगलवार सुबह के कारोबार की बात करें तो ट्राइडेंट लिमिटेड के शेयरों में मामूली तेजी थी जबकि पीएनसी इंफ्राटेक, फ्यूचर लाइफ़स्टाइल और दिलीप बिल्डकॉन के शेयर हरे निशान में बना हुआ था। फ्यूचर कंज्यूमर और अडानी ट्रांसमिशन जैसी कंपनियों के शेयर में कमजोरी हो गई थी।
मंगलवार को शेयर बाजार में गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में काफी कमजोरी दर्ज हो रही थी। गौतम अडानी की 10 लिस्टेड कंपनियों में से नौ के भाव लाल निशान में बना हुआ था। अडानी टोटल गैस के शहरों में 5 फ़ीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 5 फ़ीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 5 फ़ीसदी, अडानी पावर में करीब 5 फ़ीसदी, अडानी विल्मर में 4 फ़ीसदी, एनडीटीवी और अडानी पोर्ट्स में 2 फ़ीसदी से अधिक देखने को मिल रही थी।