Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में बढ़ी रौनक, सेंसेक्स ने 177 अंकों की लगाई छलांग
भारत
चेतना मंच
29 Mar 2023 04:45 PM
Stock Market: ग्लोबल मार्केट में बैंकिंग सेक्टर में जुड़ी चिताएं कम होनेके बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई गई।बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) पर 177.05 अंक यानी 0.31 फीसदी के उछाल करने के बाद 57,790.77 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था।
इसी तरह एनएसई (Stock Market) निफ्टी पर 60.80 अंक यानी 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 17,012.50 अंक के स्तर पर करोबार जारी था। निफ्टी (Nifty) पर शुरुआती कारोबार में बजाज ऑटो और अडानी एंटरप्राइजेज में एक फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ।
Billions Rupees Bhat : भात भरने में इन मामा ने अडानी अंबानी को भी पीछे छोड़ासेंसेक्स पर इन शेयरों में दिखा उछाल
BSE Sensex पर शुरुआती कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra), आईटीसी (ITC), एचसीएल टेक (HCL Tech), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), Sun Pharma, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एचडीएफसी (HDFC), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv), टाटा मोटर्स (Tata Motors), भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार जारी था।
इन शेयरों में दिखी गिरावट
सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में लाल निशान के साथ कारोबार जारी था।
सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स में 9.5 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 17,087.50 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था। इससे संकेत मिल रहा था कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत फ्लैट हुई है।