Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार में बढ़ी रौनक, सेंसेक्स ने 578 अंक की लगाई छलांग
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:30 AM
Stock Market:दुनियाभर के शेयर बाजारों में पॉजिटीव सेंटिमेंट के साथ चालू वित्त वर्ष के दौरान आखिरी कारोबारी सत्र में घरेलू स्टॉक मार्केट (Domestic Stock Market) में जबरदस्त तेजी देखी गई है।बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर 578.81 अंक यानी एक फीसदी के उछाल के साथ 58,538.90 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था। इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 166.75 अंक यानी 0.98 फीसदी की तेजी करने के बाद 17,247.45 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था।
निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर में सबसे ज्यादा चार फीसदी का उछाल देखने को मिली है। इसी तरह नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 2.93 फीसदी, टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 2.07 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 2.07 फीसदी और एक्सिस बैंक (Axis Bank) में 1.92 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार जारी था। निफ्टी पर सुबह 09:16 बजे तक 50 में से 46 शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार चल रहा था।
USA News : पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए धन देने के मामले में ट्रंप के खिलाफ आपराधिक आरोप
ये स्टॉक को हुआ नुकसान
निफ्टी पर सुबह 09:16 बजे तक 50 में से महज चार शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार जारी थे। शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स (Asian Paints), कोल इंडिया (Coal India), आईटीसी (ITC) और Divis Labs के शेयर में गिरावट के साथ ट्रेडिंग होना शुरू हो गया था।
SGX Nifty से मिल रहे शानदार संकेत
सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स में महज दो अंक या 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 17,261.50 अंक के स्तर पर कारोबर जारी था। इससे संकेत मिल रहे थे कि शुक्रवार को दलाल स्ट्रीट की शुरुआत फ्लैट रह सकती है. हालांकि, प्री-मार्केट सेशन में ये साफ हो गया था कि मार्केट में तेजी देखी जा सकती है। जब सेंसेक्स पर 313 अंक एवं निफ्टी पर 129 अंक की तेजी के साथ कारोबार जारी था।