Stock Market: बढ़त के साथ निवेशकों को राहत, सेंसेक्स में 50 अंक की उछाल
भारत
चेतना मंच
03 Apr 2023 04:03 PM
Stock Market: जुले ग्लोबल संकेतों के साथ नए फाइनेंशियल के पहले कारोबार दिन घरेलू शेयर बाजार में निवेशक अलर्ट देखने को मिला है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में तकरीबन फ्लैट ट्रेडिंग देखने को मिला है। सेंसेक्स (Sensex) में करीब 50 अंकों की बढ़त है. जबकि निफ्टी 17350 के पार पहुंच गया है। आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड देखा गया है।
वहीं इसके पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त पर बंद हो गया था. फिलहाल सेंसेक्स में 46 अंकों की तेजी है और यह 59038 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 16 अंक बढ़कर 17375 के लेवल पर ट्रेंड होना शुरू हो चुका है।
Chhattisgarh : कांग्रेस रैली के दौरान मंच ढहा, दो विधायक और कई नेता घायल
आज के कारोबार में (Stock Market)की बात करे तोमिक्स्ड ट्रेंड देखा गया है। Nifty पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा है। वहीं ऑटो, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में पहुंच गया है। जबकि अन्य इंडेक्स भी हरे निशान में है। आज हैवीवेट शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।सेंसेक्स 30 के 20 शेयर हरे निशान में पहुंच चुका है। आज के टॉप गेनर्स में MARUTI, BAJAJFINSV, BAJFINANCE, BHARTIARTL, TITAN, AXISBANK, NTPC शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में HINDUNILVR, ASIANPAINT, TECHM, HDFC, INFY, HDFCBANK मौजूद है।
एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड
आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड देखा गया है। SGX Nifty में 0.17 फीसदी, निक्केई 225 में 0.39 फीसदी और स्ट्रेट टाइम्स में 0.76 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि हैंगसेंग में 0.13 फीसदी कमजोरी है. ताइवान वेटेड 0.12 फीसदी मजबूत हुआ है तो कोस्पी में 0.16 फीसदी कमजोरी नजर आ रही है. शंघाई कंपोजिट में 0.48 फीसदी बढ़त हो चुकी है।