Stock Market: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 174 अंक की हुई उछाल
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:54 AM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुल गया. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर सुबह 09:17 बजे 174.66 अंक यानी 0.30 फीसदी के उछाल (Stock Market) करने के बाद 59,281.10 अंक पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी पर 47 अंक यानी 0.27 फीसदी उछाल के बाद 17,445.05 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। निफ्टी पर बजाज फाइनेंस और बजाज फिनजर्व में काफी तेजी देखी गई है।
BSE Sensex पर बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में सबसे ज्यादा 3.22 फीसदी के उछाल करने के बाद कारोबार जारी था। बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv) में 2.55 फीसदी और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 1.40 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेडिंग होना शुरू हो गया।
Greater Noida : टोल मैनेजर के साथ पूर्व प्रधान, उसके साथियों ने की मारपीट, Video
इनके अलावा एचडीएफसी (HDFC), टाइटन (Titan), लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro), आईटीसी (ITC), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और पावरग्रिड (Powergrid) के शेयरों में उछाल बाद कारोबार हो रहा था।
इन शेयरों को हुआ नुकसान
सेंसेक्स पर एचसीएल टेक (HCL Tech), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एनटीपीसी में लाल निशान के साथ कारोबार जारी था।