Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में लगा तगड़ा झटका, सेंसेक्स में 260 अंकों की हुई गिरावट
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:38 AM
Stock Market: निफ्टी फ्यूचर्स में तेजी के बाद भी शेयर बाजार आज यानी सोमवार को गिरावट के बाद खुल गया. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर आज 260.38 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ देखा जाए तो 67,578.25 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 66.95 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 20,125.40 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था. शुरुआती कारोबार में आज ईजी माय ट्रिप के शेयरों में पांच फीसदी और वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तीन फीसदी उछाल हुई थी.
Sensex पर भारती (Stock Market) एयरटेल के शेयर में 1.43 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. इसी तरह इन्फोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में एक-एक फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ ट्रेडिंग होना शुरू हो गया थी. इनके अलावा टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, नेस्ले इंडिया और एचयूएल के शेयरों में लाल निशान पर कारोबार हो रहा था.
Ghaziabad News : गाजियाबाद के डॉ. पी एन अरोड़ा को राज्यपाल ने किया सम्मानित, जानिए क्या था कारण
इन शेयरों में हुई तेज़ी
सेंसेक्स पर टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, सन फार्मा, टाइटन, एनटीपीसी, एसबीआई और बजाज फिनजर्व के शेयरों में हरे निशान के साथ कारोबार जारी था.
गिफ्टी निफ्टी से मिल बेहतर संकेत
NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) में 21 अंक यानी 0.10 फीसदी की तेजी के बाद 20,187.50 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था. इससे संकेत मिल रहे थे कि सोमवार को दलाल स्ट्रीट (Dalal Street) की शुरुआत पॉजिटीव हो सकती है. हालांकि, प्री-ओपनिंग सेशन में ही इसके विपरीत रुख देखे को मिला. जब सेंसेक्स (Sensex) में 110 अंक की टूट देखने को मिली जबकि निफ्टी (Nifty) में 20,175 अंक के नीचे कारोबार जारी था.