Stock Market: खुलते ही शेयर मार्केट में हुई गिरावट, सेंसेक्स 299 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
21 Sep 2023 03:35 PM
Stock Market: एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर 299.71 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट करने के बाद 66,501.13 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग होना शुरू हो गया. इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 80.80 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 19,820.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया था. शुरुआती कारोबार में SJVN में 9 फीसदी तक की टूट हुई थी. वहीं, MCX के शेयर में पांच फीसदी उछाल हुई थी.
Sensex पर आज (Stock Market) एचडीएफसी बैंक साथ अलावा टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टाइटन, बजाज फिनजर्व, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक कीमेंट, एसबीआई, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, टीसीएस, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स में में लाल निशान में कारोबार हो रहा था.
International Peace Day 2023: इस थीम के साथ पूरे विश्व में मनाया जा रहा ‘विश्व शांति दिवस”
इन शेयरों में हुई बढ़त
सेंसेक्स पर आज लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा में हरे निशान के साथ ट्रेडिंग कर रहा था.
गिफ्ट निफ्टी से मिले शानदार संकेत
NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी में 11 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 20,089 अंक पर पहुंच कर कारोबार जारी था. इससे संकेत मिल रहे थे कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत सपाट देखने को मिल।सकती है. हालांकि, प्री-ओपनिंग सेशन में ही सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा गिरावट देखने को मिली. निफ्टी गिरकर 19,985 अंक के नीचे पहुंच गया.
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि मार्केट को आने वाले कुछ समय में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ब्रेंट क्रूड का भाव 94 डॉलर के पार जा रहा है, डॉलर इंडेक्स 105 से ऊपर पहुंच गया है, 2-साल का यूएस बॉन्ड यील्ड 5.09 फीसदी पर है. वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया.