Stock Market: गिरावट से निवेशकों को झटका, सेंसेक्स 134 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
09 Aug 2023 04:02 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हो गई. आज सुबह 09:23 बजे बीएसई Sensex पर 134.02 अंक यानी 0.20 फीसदी कम होने के बाद 65,712.48 अंक के स्तर पर पहुंचकर कारोबार जारी था. इस तरह निफ्टी Nifty पर 20.65 अंक यानी 0.11 फीसदी की टूट के साथ 19,550.20 अंक पर पहुंच कर कारोबार कर रहा था. आज शुरुआती कारोबार में अडानी विल्मर के शेयर में चार फीसदी की लगातार गिरावट हुई थी. डॉक्टर रेड्डीज में दो फीसदी से अधिक उछाल हुई थी.
सेंसेक्स के इन शेयर्स में हुई गिरावट
BSE Sensex की शुरुआत में आईसीआईसीआई बैंक ICICI Bank, मारुति, इंडसइंड बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), आईटीसी (ITC), टीसीएस (TCS), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान के साथ ट्रेंड होना शुरू हो गया था.
Rashifal 9 August 2023- इन 7 राशियों के लिए दिन होगा शुभ, तो 5 राशियों के लिए हो सकता है मुश्किल भरा
इन शेयरों पर (Stock Market) में दिखी बढ़त ( Sensex) सेंसेक्स पर एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया और बजाज फिनजर्व के शेयरों में बढ़त पर ट्रेंड कर रहा था.
Nifty की शुरुआत में हुई बढ़त
एनएसई (Stock Market) पर गिफ्ट निफ्टी में 45 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 19,605.50 अंक पर ट्रेंड कर रहा था. फिलहाल निफ्टी 71 अंक टूटकर 1,94,499 पर कारोबार कर रहा है. स्ट्रीट की शुरुआत में निवेशकों को राहत मिलती रहेगी. हालांकि, प्री-ओपनिंग सेशन से ही बाजार में गिरावट देखने को मिली है.